आपदा से निपटने आईआरएस बनाई गई

नारायणपुर| इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम(आईआरएस) को अपनाते हुए जिला स्तर पर आपदाओं से निपटने व तत्काल राहत उपलब्ध कराने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला स्तरीय इंसिडेंट रिस्पॉन्स टीम गठित की है। इसमें अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई को इंसीडेंट कमांडर और अभिषेक गुप्ता को डिप्टी इंसीडेंट कमांडर नियुक्त किया गया है। प्रभावित समुदाय व रिस्पांस एजेंसियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था का समन्वय करने एएसपी सुशील कुमार नायक को सुरक्षा अधिकारी, एसडीएम गौतमचंद पाटिल को जनसंपर्क अधिकारी बनाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *