झारखंड के मौसम में पिछले चार दिनों में आए बदलाव का असर अब समाप्त हो गया है। सोमवार से ही मौसम साफ हो चुका है। दिन भर धूप खिली रहने लगी है। अब तो अधिकतम तापमान भी 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची का पूर्वानुमान है कि 30 मार्च तक मौसम का मिजाज इसी तरह रहने वाला है। राजधानी सहित राज्य के अन्य जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी चढ़ेगा। 35 डिग्री पहुंचा पलामू का पारा राज्य में सबसे अधिक तापमान पलामू का 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। पिछले 24 घंटे में राज्य के अन्य जिलों का अधिकतम तापमान भी 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। यह सोमवार को 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बात राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो आज रांची और आसपास के इलाके में आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 36 डिग्री तक जाएगा रांची का तापमान 26 मार्च को आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है। बात 27 मार्च की करें तो मौसम में ड्राइनेस बना रहेगा। आसमान साफ रहेगा। दिन में गर्मी महसूस होगी। धूप खिला हुआ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 28 मार्च को भी आसमान साफ रहेगा मौसम शुष्क रहेगा। धूप निकला रहेगा। गर्मी लगेगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने वाला है। 5 शहरों के मौसम में बड़ा बदलाव पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव वाले शहरों में रांची, जमशेदपुर, डाल्टनगंज, बोकारो और चाईबासा है। रांची में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। जमशेदपुर में 2.2 डिग्री, डाल्टनगंज में 1.1 डिग्री, बोकारो में 1.7 डिग्री और चाईबासा में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है।


