माइंस कच्चे में परिवहन अनुपात बढ़ाने की मांग

भास्कर न्यूज | कांकेर/भानुप्रतापपुर आरीडोंगरी कच्चे माइंस में भानुप्रतापपुर परिवहन संघ को पहले की भांति परिवहन कार्य देने की मांग को लेकर संघ ने सोमवार को भानुप्रतापपुर परिवहन संघ के पदाधिकारियों, सदस्यों ने कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर से किया। विगत कई वर्षों से परिवहन संघ भानुप्रतापपुर को परिवहन कार्य सही अनुपात में दिया जा रहा था। इसके साथ ही 120 रु प्रतिटन कम दर से पेमेंट किया जाता रहा है, लेकिन 2 फरवरी से भानुप्रतापपुर परिवहन के अनुपात और कम कर दिया गया है। इससे भानुप्रतापपुर परिवहन के समस्त सदस्यों को आर्थिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जैसा पूर्व में परिवहन कार्य दिया जा रहा था उसी अनुपात में हमें भी परिवहन कार्य दिलाया जाए, जिससे संघ के सदस्यों के 400 परिवार की रोजी रोटी उचित ढंग से चल सके। संघ की लगभग 700 वाहनों का संचालन परिवहन कच्चे आरीडोंगरी माइंस पर ही निर्भर है। भानुप्रतापपुर परिवहन के लिए कम किए गए अनुपात को पुनः बढ़ाते हुए परिवहन कार्य दिलाने की मांग की। भानुप्रतापपुर परिवहन संघ के अध्यक्ष गुरदीप सिंह ढींडसा ने कहा हमारे संघ में गाड़ियों की संख्या अधिक है और पहले जो अनुपात में परिवहन कार्य मिलता था, उसे कम कर दिया गया है। इससे ट्रक मालिकों को बेहद परेशानी हो रही है। इस समस्या हल के लिए कलेक्टर को अवगत कराया है। श्याम शुक्ला, नरेंद्र शर्मा ने भी संघ की दयनीय स्थिति को बताया। संघ ने जल्दी समस्या को हल करने की मांग प्रशासन से किया है। इसमें बड़ी संख्या में परिवहन संघ के सदस्य शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *