सड़क किनारे लगे खेतों में डस्ट का नहीं मिला मुआवजा

भास्कर न्यूज | दुधावा भारत माला परियोजना के तहत बन रहे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग से प्रभावित शामतरा और देवडोगर के किसानों ने सोमवार को अपने मांगों को लेकर चक्काजाम कर विरोध जताया है। मुख्य नहर 88 के पास वाहन आवागमन पुल नहीं बनाएं जा रहे हैं, जिससे किसानों को अपने खेतों में काम करने जाने के लिए परेशानी करना पड़ेगा। शामतरा से महानदी पहुंच मार्ग किमी 90 पर सड़क निर्माण कार्य से मार्ग अवरूद्ध हो चुका है। वहां पर रास्ता नहीं देने से किसानों को परेशानी होगा। टोल प्लाजा में आने के कारण संपूर्ण मार्ग सड़क निर्माण में आ रहा है, जिसमें शामतरा के निवासियों को किसानों को नदी पहुंचने पर परेशानी हो रही है, जिसमें परेशान किसान अपने मांगों को लेकर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया गया है। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक मार्ग अवरूद्ध किए जाने की मांग की। भारत माला के तहत चल रहे कार्य से बारिश में मार्ग किनारे लगे खेतों में डस्ट पट गया था। इससे फसल नुकसान हो गया था। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन अभी तक मुआवजा राशि नहीं मिला है। किसान राजकुमार, शिवकुमार पटेल, अजित पटेल, बलराम साहू, माधव प्रधान, मनीष प्रधान, रामकिशोर शोरी श्याम कुमार प्रधान,इश्वर साहू चेतन पटेल सुपल सरोज ने कहा हमें मुलभूत सुविधा के तहत आवागमन के लिए मार्ग चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *