आज तेजी के साथ खुल सकता है शेयर बाजार:FII की खरीदारी और ग्लोबल मार्केट में तेजी पॉजिटिव संकेत, कल सेंसेक्स 1078 अंक चढ़ा था

हफ्ते के दूसरे कारोबार दिन आज यानी मंगलवार (24 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार चढ़कर ओपन हो सकते हैं। ग्लोबल मार्केट में तेजी है। विदेशी निवेशकों ने पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में खरीदारी की है। साथ ही भारतीय शेयर बाजार अभी अच्छे वैल्यूएशन पर है। ग्लोबल मार्केट तेजी, FII की खरीदारी जारी… अच्छे वैल्यूएशन पर बाजार, तेजी जारी रह सकती है केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार बाजार को गिराने वाले जो भी इवेंट थे उसे हम डाइजेस्ट कर चुके हैं। जैसे इजराइल-हमास जंग, ट्रेड वॉर, रूस-यूक्रेन जंग। इसके अलावा पहले भारतीय बाजार ओवर वैल्यूड था जो गिरावट के बाद अपनी सही वैल्यू पर आ गया है। कई बड़े शेयर डिस्काउंट में मिल रहे हैं जिसमें लोग खरीदी कर रहे हैं। इन कारणों से अब बाजार में तेजी है और आगे भी इसके जारी रहने कर उम्मीद है। कल शेयर बाजार में 1078 अंक की तेजी थी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (24 मार्च) को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 1078 अंक (1.40%) चढ़कर 77,984 पर बंद हुआ। निफ्टी में 307 अंक (1.32%) की तेजी रही, ये 23,658 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी रही। टॉप गेनर्स में कोटक महिंद्रा बैंक 4.63%, NTPC 4.51%, SBI 3.75%, टेक महिंद्रा 3.54% और पावर ग्रिड 3.27% रहे। वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 3.18%, प्राइवेट बैंक में 2.42%, रियल्टी में 1.53%, ऑयल एंड गैस में 1.46% और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में 1.89% की तेजी रही। साल के निचले स्तर से 7.16% चढ़ा निफ्टी इस साल मार्च 2025 में निफ्टी में बड़ी रिकवरी देखने को मिली है। 4 मार्च को निफ्टी 21,964 के निचले स्तर से अब तक 7.16% चढ़कर 23,658 के स्तर पर बंद हुआ। एक हफ्ते में निफ्टी में 1000 अंक (करीब 5%) से ज्यादा की बढ़त हुई है। बीते चार महीने में यह एक रिकॉर्ड है कि निफ्टी किसी एक हफ्ते में इतना चढ़ा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *