मगनपुर : वाहन की चपेट में आकर युवक घायल

मगनपुर | रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग के गोला हेतमपुर गांव के समीप रविवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार एक युवक को अपने चपेट में लेते हुए फरार हो गया। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि थाना क्षेत्र के घाघरा कोरांबे गांव निवासी बबलू करमाली उम्र 22 वर्ष पिता भुदगू करमाली बोकारो की ओर जा रहा था। इस दौरान बोकारो की ओर से आ रहे वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *