भास्कर न्यूज | कुजू क्षेत्र की छोटकी डूंडी कपरफुटवा कंडेर-सोनडीहा मार्ग पर रविवार की देर रात अवैध कोयला लोड 14 चक्का ट्रक संख्या यूपी 65 एफटी-7471 असंतुलित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके से चालक व उपचालक फरार हो गए। वहीं कोयला तस्करी से जुड़े तस्कर मार्ग पर बिखरे कोयले को टपाने में जुट गए। वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। तत्काल कार्रवाई के तहत कुजू रेंजर बटेश्वर पासवान वनकर्मियों के साथ उक्त स्थल पहुंचे। साथ ही कुजू ओपी पुलिस से सहयोग मांगा। ओपी प्रभारी मो.नौशाद सदल बल पहुंचे। साथ ही दो क्रेन के माध्यम से पलटे ट्रक को सीधा कर निकाला गया। जब्त ट्रक व जमा किए गए बिखरे अवैध स्टीम कोयले को 4 ट्रैक्टर के माध्यम से वन परिसर कार्यालय रांची रोड लाया गया है। वहीं ट्रक चालक व मालिक का नाम पता न चलने पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। भास्कर न्यूज|रामगढ़ साहू भवन ट्रस्ट के सत्र 2025-27 के पंद्रह सदस्यीय कार्यकारिणी चुनाव 26 मार्च को होगा। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यह जानकारी देते हुए चुनाव समिति के अध्यक्ष दीनदयाल कुमार व सहयोगी प्रीतम कुमार, चंदेश्वर प्रसाद , रमेश कुमार आर्य मनोज साह, बिनोद साह, नीलेश गुप्ता और नरेश प्रसाद ने बताया कि चुनाव में साहू समाज के 681 मतदाता भाग लेंगे। चुनाव सुबह 8.10 बजे से शाम चार बजे तक गोलारोड स्थित साहू भवन में कराया जाएगा। चुनाव के बाद देर शाम मतों की गिनती के साथ ही चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। प्रत्याशियों ने चलाया जनसंपर्क अभियान, झोंकी ताकत साहू समाज के चुनाव को लेकर सोमवार की शाम अध्यक्ष पद के दावेदार सुरेंद्र कुमार छोटू गुट के प्रत्याशियों ने शहर के झंडा चौक, चट्टी बाजार, साहू कॉलोनी, रांचीरोड, थाना चौक सहित कई स्थानों में समाज के लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया। साथ ही लोगों से समाज के उत्थान के लिये अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। मौके पर सुरेंद्र कुमार उर्फ छोटू गुट के प्रत्याशी अनूप कुमार गुप्ता, गणेश साव, इंद्रजीत कुमार साव, मोती साव, नवीन कुमार, राजीव कुमार, राकेश कुमार गुप्ता मंटू, रामलगन प्रसाद, संतोष कुमार, सुनील कुमार साह, तरूण कुमार साव, विश्वजीत कुमार गुप्ता, विवेक कुमार और योगेंद्र कुमार गुप्ता शामिल थे।


