हाथी भगाने गए वनकर्मियों से मारपीट, बनाया बंधक… केस

भास्कर न्यूज | मगनपुर गोला वन क्षेत्र के परसाडीह गांव में हाथियों को भगाने के लिए पहुंचे वन कर्मियों के साथ रविवार की रात में ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। जिसके बाद हाथी भगाओ दस्ता को घंटों बंधक बनाए रखा। इसकी सूचना पर गोला पुलिस ने पहुंचकर वनकर्मियों को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। इस इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार वन कर्मियों द्वारा सोमवार गोला थाना में लिखित शिकायत की गई है। इसमें कहा गया है कि गांव में हाथी आने की सूचना पर हाथी भगाओ दल के साथ वनकर्मी उक्त गांव में पहुंचे हुए थे। इस बीच ग्रामीणों ने हाथियों से होने वाले नुकसान से आक्रोशित हो गए और इनके साथ में मारपीट कर दी। साथ ही मोबाइल एवं आईडी कार्ड सहित अन्य कागजात छीन लिया। मारपीट में रामजीत मांझी गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में करने के बाद रेफर कर दिया गया। वहीं वनरक्षी अजय करमाली, चालक संदीप कुमार के साथ भी गाली-गलौज एवं मारपीट की गई। मारपीट का आरोप गांव के सुंदरलाल बेसरा, राम कुमार बेसरा एवं महेद्र बेसरा पर लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *