भास्कर न्यूज | रामगढ़ रामगढ़ थाना पुलिस ने रामनवमी पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत सोमवार को थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने थाना क्षेत्र के सभी रामनवमी अखाड़ा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान थाना प्रभारी ने 32 अखाड़ा के पदाधिकारियों से उनकी समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। वहीं, नगर भ्रमण के लिए किस रुट से चलंत झांकी निकलेगी। वहीं, किन जगहों पर स्थायी झांकियांे का प्रदर्शन होगी, इसकी भी जानकारी ली गई। वहीं, रामनवमी पूजा महासमिति के कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने लाइसेंसी अखाड़ा के पदाधिकारियों को तय रुट से ही जुलूस व झांकी निकालने की बात कही। वहीं, जुलूस में धार्मिक गाना ही बजेगा। जुलूस निकाल कर समय वापस अखाड़ा पहुंचे। थाना प्रभारी ने कहा कि शहर के खास जगहों पर अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस तैनात रहेगी। वहीं, विद्युत विभाग व छावनी परिषद के पदाधिकारी के साथ पुलिस अधिकारी भी मुस्तैद रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार कोई बात होती है, तो तत्काल पुलिस को दे। सभी ने आपसी सौहार्द में रामनवमी मनाने की बात कही। मौके पर रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू भोपाली, संरक्षक राजेश ठाकुर व छोटू वर्मा, किशोर जाजू, सुरेंद्र महतो, प्रभात अग्रवाल, प्रवीण कुमार सोनू, आकाश यादव, विजय पाठक, संतराज पासवान, छोटू पटेल, जितेंद्र कैंथ, राजेश बरेलिया, मनीष मिश्रा, महावीर बेदिया, अवध बिहारी सिंह, तेजपाल महतो, अर्जुन पासवान सहित कई अखाड़ों के पदाधिकारी मौजूद थे।


