रांची| जिला ई-रिक्शा चालक यूनियन की बैठक में कई निर्णय लिए गए। अध्यक्ष दिनेश सोनी, उपाध्यक्ष शकील रेन, महासचिव एचडी अब्बास व रांची महानगर अध्यक्ष भोला सिंह की उपस्थिति में रामकुमार सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष व भोला सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसकी जानकारी एसएसपी रांची को दी जाएगी। यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री को पांच सूत्री मांग का ज्ञापन 28 मार्च को दिया जाएगा।


