रांची| सोनहातू थाना अंतर्गत जमुदाग क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध बालू की तस्करी का मामला सोशल मीडिया पर सोमवार की रात वायरल हो गया। रात 10 बजे इलाके में अवैध बालू का परिवहन करते हुए एक ट्रक का वीडियो सोशल मीडिया पर चलाया जा रहा है। जिस पर कई तरह के कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। कहा जा रहा है कि सरकार की लाख कोशिश के बावजूद बालू का अवैध परिवहन नहीं रूक पा रहा है।


