रांची| गोल इंस्टीट्यूट की लालपुर शाखा में नीट-2025 की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सोमवार को विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के संस्थापक व एमडी बिपिन सिंह ने विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए सही रणनीति, अनुशासन और निरंतर मेहनत सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने परीक्षा पैटर्न, समय प्रबंधन और विषयवार अध्ययन रणनीति पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। इनके अलावा उनके सुझाव में एनसीईआरटी की पुस्तकों का पूर्ण अध्ययन, रोजाना 10-12 घंटे की पढ़ाई विषयवार, स्मार्ट स्टडी प्लान, नियमित रिवीजन, समय-समय पर मॉक टेस्ट, समय प्रबंधन, स्वस्थ जीवनशैली, संदेहों को तुरंत दूर करना, नोट्स बनाकर रिवीजन करना, सकारात्मक सोच बनाए रखना आदि शामिल हैं। इस आयोजन में गोल इंस्टीट्यूट के कई शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।


