रांची | प. बंगाल सरकार ने स्वैच्छिक रक्तदान के प्रोत्साहन के लिए रिफ्रेशमेंट चार्ज रक्तदाता के लिए अल्पहार को 100 रुपए कर दिया है। झारखंड भर के रक्तदान संगठन ने राज्य सरकार से मांग किया है कि प. बंगाल सरकार की तर्ज पर झारखंड में भी रक्तदान के रिफ्रेशमेंट को 100 रुपए किया जाए। कहा कि झारखंड में स्वैच्छिक रक्तदान पर 25 रुपए का रिफ्रेशमेंट दिया जाता है, जो अव्यवहारिक है। यह जानकारी राज्य कॉर्डिनेटर व संस्थापक नदीम खान ने दी।


