भालूमाड़ा में चोरों का आतंक व्यापारी आमजन दहशत में

भालूमाड़ा में चोरों का आतंक व्यापारी आमजन दहशत में
भालूमाड़ा।
नगर में इन दिनों चोरी की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है चोरों के आतंक से नगर के आम नागरिक व्यापारी सभी लोग काफी चिंतित नजर आ रहे हैं आए दिन घरों में चोरियां दुकानों में चोरियां और किसी भी चोर का ना पकडा जाना सबसे बड़ा चिंता का विषय बनता जा रहा है और यही कारण है कि चोरों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं अब तो घरों में आम आदमी सुरक्षित नहीं है व्यापारी भी अपना दिन भर का कारोबार करने के बाद जब दुकान बंद करके घर जाता है तब भी उसे यही चिंता सताती रहती है कि उसकी दुकान उसका व्यापारिक प्रतिष्ठान सलामत रहे। नगर के बाजार दफाई पुरानी नगर पालिका रोड में स्थित अंसारी स्टूडियो में 21, 22 मार्च की मध्य रात्रि चोरों ने दुकान में लगी सीट को तोड़कर दुकान के अंदर से लाखों रुपए के कैमरा चार्जर प्लेस इत्यादि समान ले गए इसके पूर्व वार्ड क्रमांक 14 में घर से लाखों रुपए के जेवरात नगदी चोरों ने पर किए थे वहीं आए दिन किसी न किसी छोटी-मोटी दुकान का भी ताला टूटता ही रहता है आम आदमी के उपयोग आने वाली चीज घरों में रहती हैं जहां भी आए दिन किसी न किसी घर में चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं आलम यह है कि चोर अब हर रात किसी न किसी घर को या किसी न किसी दुकान को अपना निशाना बना रहे हैं। 21 व 22 मार्च की मध्य रात्रि अंसारी स्टूडियो में चोरों ने ऊपर से सीट काट कर दुकान के अंदर सीलिंग को भी काट कर प्रवेश किया और दुकान में रखे लाखों रुपए के कैमरे चार्जर प्लेस व  इलेक्ट्रानिक सामान लेकर फरार हो गए ,उस दिन बताया गया कि थोड़ा मौसम खराब था और रात में भी लगभग 12:00 बजे से लेकर रात 3:00 तक लाइट बंद थी और इसी का भी फायदा चोरों ने उठाया अंसारी स्टूडियो के बगल से गुप्ता पुस्तकालय में भी चोरों ने छेड़छाड़ की जिनके दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा को ऊपर नीचे किया गया वहीं आसपास के दुकानदार भी इस बात से  डरे हुए हैं कि कब उनके दुकान का ताला टूट जाए 21 22 की मध्य रात्रि दुकान के पीछे स्थित समीम  मेडिकल का आवास है जहां पर भी उनके सीसीटीवी कैमरे से चोरों ने छेड़छाड़ की और कैमरे का फोकस दूसरी और घुमाया उनके बाउंड्री में कांच के टुकड़े लगाए गए हैं जिन्हें भी तोड़कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया गया था वही इन्हीं के घर के पास लगभग 20-25 दिन पहले भी रात्रि एक से 1र:30 के बीच उन्हें आहट की आवाज सुनाई दी तो उन्होंने देखा की चार-पांच लोग वहां पर खड़े थे और उन्होंने हिम्मत करके उन लोगों से पूछा क्या कर रहे हो तब तक वे लोग पीछे की तरफ भाग गए जाने के बाद समीम भाई ने पुलिस को फोन किया और पुलिस की गाड़ी भी आई जहां पर कुछ कबाड़ पाया गया। इस स्थान पर जो साप्ताहिक बाजार का मैदान है सामने बाजार बगल से आवास और पीछे की तरफ पूरा खुला मैदान है जो जंगल की ओर जाता है और इस स्थान पर आसानी से कोई भी अज्ञात आ जा सकता है हालांकि पुलिस द्वारा रात्रि गस्त तो की जाती है लेकिन रात्रि गस्त में जब गाड़ियां गुजरती है और गाड़ी की सायरन की आवाज आती है तो सुनकर चोर अपने आप को सुरक्षित कर लेते हैं और गाड़ी निकल जाने के बाद फिर यह अपने काम को अंजाम देते हैं। पुलिस की गाड़ी भी रोड में ही चलती रहती है। जिससे चोरों को कोई फर्क नहीं पड़ता। नगर में जिस प्रकार से चोरी की घटनाएं सामने आ रही है उससे तो अब यही लगता है कि यह कोई साधारण चोर नहीं बल्कि शातिर चोर है जिन्हें दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जानकारी है कि उससे कैसे बचना है वही सूत्र यह भी बताते हैं कि इन चोरों के पास अवैध हथियार भी होते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *