पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का आज तीसरा दिन था। विधानसभा सत्र आज सुबह दस बजे आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान और मंत्री अमन अरोड़ा की स्पीच से शुरु हुआ। मंत्री अमन अरोड़ा ने सबसे पहले पीएसपीसीएल को लेकर जवाब दिया। जिसमें उन्होंने कहा- किसानों के लिए हम सोलर पंप अलॉट कर रहे हैं। जिसकी गिनती करीब 1600 रहेगी। जिसमें किसान जीतनी बिजली यूज करेंगे, उतना तो ठीक। वरना जो बिजली ज्यादा बनाएंगे, उसके पैसे सरकार किसानों को देगी। स्पीकर ने पराली से बिजली बनाने के मुद्दे पर पूछा सवाल जिसके बाद स्पीकर कुलवंत सिंह संधवा ने कहा- पराली के मुद्दे को हल करने के लिए जो प्लांट राज्य में लगे हैं। उन पर भी हमें काम करना चाहिए। जिससे पराली का मुद्दा भी हल हो सके। इस पर मंत्री अरोड़ा ने जवाब दिया कि पराली को लेकर हमें दिक्कत आती है कि इसमें कुछ मिस इंफॉर्मेशन फैला दी जाती है। जिससे सरकार को परेशानी आती है। मिस इंफॉर्मेशन की वजह से किसान जत्थेबंदियों द्वारा धरने लगा दिए जाते हैं, जिससे प्रोजेक्ट लेट हो जाते हैं। अगर हम हलका स्तर पर लोगों को अवेयर करना शुरु करें दे तो इससे किसानों और सरकार दोनों को फायदा होगा। फतेहगढ़ साहिब से मोहाली रोड पर चार लेने किए जाने पर मंत्री ईटीओ ने जवाब दिया फतेहगढ़ साहिब से विधायक सरदार लखबीर सिंह राय द्वारा पूछे गए सवाल पर मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जवाब दिया कि फतेहगढ़ साहिब से मोहाली, लांडरा रोड को चार लेन करने की फिलहाल कोई स्कीम सरकार के विचार में नहीं है। सड़क सुरक्षा को मुख्य रखते हुए इस सड़क पर पहचान किए गए मुख्य ब्लैक स्पॉट के सुधार के लिए कार्रवाई की जा चुकी है। अगर भविष्य में कोई और भी ऐसा ब्लैक स्पॉट सामने आया तो उस पर भी तुरंत प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विधायक लखबीर सिंह ने कहा- उक्त सड़क पर कई इंडस्ट्री, स्कूल और अन्य महत्वपूर्ण चीजें है। इसलिए इसका सुधार जरूरी है। विधायक ने उक्त सड़क को चार लेन करने का आग्रह किया। इस पर मंत्री ईटीओ ने कहा- मोहाली की ओर से एनएचएआई द्वारा एक सड़क बनाई जा रही है। जिससे उक्त सड़क पर दबाव कम होगा।


