दो बसों में आग लगी, जिंदा जला क्लीनर:सिंगरौली स्टैंड पर बस में ड्राइवर-कंडक्टर के साथ सो रहा था, बाहर नहीं निकल पाया

सिंगरौली बस स्टेंड पर खड़ी दो बसों में आग लग गई। इनमें से एक बस में सो रहे क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे हुआ। ट्रैफिक थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दोनों बसें पूरी तरह जल चुकी थीं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखिए, हादसे की 3 तस्वीरें ड्राइवर-कंडक्टर बाहर आए, क्लीनर फंस गया
पुलिस के मुताबिक, सिंगरौली अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर विजय ट्रैवल्स की बस नंबर CG33 E 0813 और सिद्दीकी बस सर्विस की बस नंबर MP17 P 1277 आसपास खड़ी थीं। विजय ट्रैवल्स की बस में अचानक आग लगी, जिसने सिद्दीकी बस को भी चपेट में ले लिया। हादसे के वक्त विजय ट्रैवल्स की बस में ड्राइवर जाहिद खान, कंडक्टर काशी पटेल और क्लीनर हरीश पनिका सो रहे थे। कंडक्टर काशी बस में आगे, ड्राइवर जाहिद पीछे और क्लीनर हरीश बस के बीच वाली सीट पर सो रहे थे। रात करीब 12 बजे काशी की आंख खुली तो उसने बस में आग लगी देखी। वह घबराकर उठा और बाहर निकलने के लिए आवाज लगाई। काशी आगे वाले गेट से जबकि जाहिद पीछे वाले गेट से बाहर आ गए लेकिन हरीश नहीं निकल पाया। आग इतनी तेजी से फैली कि उसे बचने का समय नहीं मिला। वह जिंदा जल गया। शराब पार्टी के बाद तीनों बस में ही सो गए
विजय ट्रैवल्स की जो बस हादसे का शिकार हुई, वह बैढ़न से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के लिए चलती थी। रात करीब 9 बजे अंबिकापुर से चलकर बैढ़न आई थी। बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के पहले जाहिद, काशी और हरीश ने मिलकर शराब पी थी। हरीश ने बस को धोया, फिर करीब 11 बजे तीनों खाना खाकर सो गए। हरीश पनिका (24) छत्तीसगढ़ में बलरामपुर के वाड्रफ नगर का रहने वाला था। साल 2023 में उसकी शादी हुई है। कोई संतान नहीं है। ये खबर भी पढ़ें… कार में आग लगी, जिंदा जला युवक बालाघाट में एक कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर होते ही कार में आग लग गई। एक युवक जिंदा जल गया। 4 लोग गंभीर घायल हैं। हादसा दिनी-पुनी के मुरमाड़ी मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। रामपायली थाना पुलिस के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के दुर्ग से आए पांच युवक कटंगी में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। मुरमाड़ी में उनकी कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई और उसमें आग लग गई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *