लुधियाना में ज्वैलरी शॉप से 6 लाख के गहने चोरी:ग्राहक बनकर आया व्यक्ति, अंगूठियों का बॉक्स लेकर क्रेटा कार में फरार

लुधियाना में खन्ना के समराला में एक बदमाश ने ज्वैलरी शॉप से गहने चुराकर भाग गया। बदमाश महिलाओं के साथ दुकान में घुस गया। ज्वैलर्स से गहने दिखाने को कहा। इसी बीच वह 5-6 लाख के गहने लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार बंधन ज्वैलर्स की दुकान में सोमवार शाम सवा 7 बजे एक व्यक्ति ग्राहक बनकर आया। दुकान मालिक दीपक वर्मा ने बताया कि आरोपी दो महिलाओं के साथ दुकान में आया था। महिलाएं अलग-अलग आई थीं, लेकिन उन्हें लगा कि वे साथ में हैं। आरोपी ने सोने की अंगूठियां दिखाने को कहा। क्रेटा कार में बैठकर फरार दीपक ने जब अंगूठियों का बॉक्स सामने रखा तो आरोपी अंगूठियां पहनकर देखने लगा। फिर उसने और अंगूठियां दिखाने को कहा। जैसे ही दीपक दूसरा बॉक्स निकालने के लिए मुड़े, आरोपी पहला बॉक्स लेकर भाग निकला। वह बाहर खड़ी क्रेटा कार में बैठकर फरार हो गया। चोरी किए गए बॉक्स में 12 सोने की अंगूठियां चोरी किए गए बॉक्स में 12 सोने की अंगूठियां थीं, जिनकी कीमत 5 से 6 लाख रुपए है। दुकानदार की आवाज सुनकर कुछ लोगों ने गाड़ी रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। डीएसपी तरलोचन सिंह के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इलाके को वायरलेस से सील कर दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *