विश्व क्षय दिवस पर सूरजपुर में विशेष पहल:10 लाख की आबादी में 400 टीबी मरीज, 86 गांव हुए टीबी मुक्त

सूरजपुर में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने ऑडिटोरियम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला कलेक्टर एस. जयवर्धन ने बताया कि टीबी रोकथाम के लिए स्पुटम कलेक्शन और जांच का कार्य निरंतर चल रहा है। जिले में टीबी मुक्त घोषित हुए गांवों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इससे अन्य गांवों में भी जागरूकता बढ़ेगी। सूरजपुर की 10 लाख की आबादी में वर्तमान में 400 टीबी रोगी हैं। सभी मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान की जा रही है। पहले स्वास्थ्य कर्मियों का होगा टेस्ट कलेक्टर ने बताया कि शासन के निर्देश पर सी.वाय.टेस्ट की शुरुआत की गई है। यह टेस्ट पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए उपलब्ध होगा। बाद में आम नागरिकों को भी इसका लाभ मिलेगा। टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रयास जारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के.डी. पैकरा ने कहा कि जिले के 86 गांव पहले ही टीबी मुक्त हो चुके हैं। शेष गांवों को भी टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने इस अभियान में सभी की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *