कांगड़ा में खराब मौसम में पैराग्लाइडिंग उड़ान पर रोक:नियम तोड़ने वालों का लाइसेंस होगा रद्द, डीसी बोले-कोई समझौता नहीं

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पैराग्लाइडिंग को लेकर सख्त नियम लागू किए गए हैं। जिला एयरो स्पोर्ट्स नियामक समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि सुरक्षा से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। पैराग्लाइडिंग संचालन के लिए सभी पायलट और ऑपरेटरों को नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। वहीं नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाया जाएगा। स्थानीय नियामक कमेटियां बनाई जाएगी वहीं खराब मौसम में उड़ान भरने और निर्धारित समय से अधिक उड़ानें भरने वाले पायलटों पर कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पैराग्लाइडिंग साइट्स पर मार्शल तैनात किए जाएंगे। वे सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। नियम तोड़ने वालों के लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई की जा सकती है। बीड़ और अन्य स्थानों पर स्थानीय नियामक कमेटियां बनाई जाएंगी। इनमें अधिकारियों के साथ सभी हितधारक शामिल होंगे। उड़ानों का किराया होगा तय उपायुक्त ने बताया कि उड़ानों का न्यूनतम और अधिकतम किराया भी तय किया जाएगा। कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में काम हो रहा है। जिले में विश्व स्तरीय पैराग्लाइडिंग स्थल हैं। देश-विदेश से पर्यटक यहां पैराग्लाइडिंग का आनंद लेने आते हैं। पैराग्लाइडिंग साइट्स के विकास और सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *