हिमाचल के स्कूल में ईद सेलिब्रेशन पर बवाल:बच्चों से कुर्ता-पायजामा मंगाया, हिंदू संगठन भड़के, चेतावनी दी, विरोध के बाद फैसला वापस

हिमाचल की राजधानी शिमला के प्रतिष्ठित ऑकलैंड हाउस स्कूल ने ईद-उल-फितर सेलिब्रेशन के 28 मार्च को जूनियर वर्ग के छात्रों को सफेद कुर्ता-पायजामा और छोटी टोपी पहनकर स्कूल आने को कहा है। स्कूल प्रबंधन की ओर से इसके लिए पेरेंट्स को एक एसएमएस भेजा गया। इसमें नर्सरी से सेकेंड क्लास के सभी बच्चों को ड्राई फ्रूट्स और सेवइयां भी साथ लाने को कहा गया। अब ऑकलैंड स्कूल का यह मैसेज सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इससे हिंदू संगठन भी भड़क उठे हैं। स्कूल प्रबंधन को अब ईद सेलिब्रेशन का फैसला पलटना पड़ा है। स्कूल में ईद की सेलिब्रेशन बर्दाश्त नहीं होगी: रुमित इस मामले को लेकर देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने चेतावनी दी है। संगठन के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने एक वीडियो जारी कर कहा कि स्कूल प्रबंधन का इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष समुदाय के लोगों द्वारा पहले ही हमारी लड़कियों के साथ लव जिहाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा, दूसरी आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि स्कूल में कार्यक्रम हुआ तो स्कूल बंद करवा दिया जाएगा और धरना दिया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से भी इस कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग ही की है। सोशल मीडिया में भी लोग इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। विरोध के बाद फैसला वापस ऑकलैंड हाउस स्कूल ने स्पष्ट किया कि जिस तरह स्कूलों में होली, दिवाली और क्रिसमस मनाया जाता था, उसी तरह ईद मनाने का भी फैसला लिया था। बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा प्राथमिकता है। लोगों की आपत्ति के बाद स्कूल में इस पर्व को नहीं मनाया जाएगा। रिपोर्ट लेकर संज्ञान लिया जाएगा इस मामले में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि उन्हें मीडिया के माध्यम से ही जानकारी मिली है। इसे लेकर रिपोर्ट मांगकर संज्ञान लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *