चंबा में जादू-टोना हटाने के नाम पर ठगी:सफेद चोला पहनकर आए, मंत्रोच्चारण करने के बाद कैश मांगा

चंबा में एक स्टूडेंट के साथ जादू-टोना हटाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। दो ठगों ने कॉलेज की स्टूडेंट से 10 हजार रुपए ऐंठ लिए। घटना के मुताबिक, बाहरी राज्यों से आए कुछ लोगों ने एनएच के नीचे खेतों में डेरा डाला था। इनमें से दो लोग सफेद चोला पहने और गले में माला डाले मेल पंचायत में पहुंचे। वे घर-घर जाकर सामान और पैसे मांग रहे थे। घटना भटियात स्थित नैनीखड्ड पंचायत की है। सोमवार को ये लोग अनिल धीमान के घर पहुंचे, जहां उनकी बेटी सोनिया अकेली थी। सोनिया 12वीं की स्टूडेंट है। ठगों ने उसे बताया कि उनके घर पर जादू-टोना किया गया है। शुरू में सोनिया ने पैसे देने से मना कर दिया। फिर ठगों ने कहा कि वे मंत्रोच्चारण के बाद पैसे वापस कर देंगे। सोनिया ने उन्हें 10 हजार रुपए दे दिए। कुछ देर बाद दोनों ठग मौका देखकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सोनिया के माता-पिता घर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय दुकान के सीसीटीवी फुटेज में ठगों की पहचान की। अनिल धीमान ने जानकारी जुटाई और पता चला कि ये लोग नैनीखड्ड में डेरा डाले हुए हैं। स्थानीय लोगों के साथ वे डेरे पर पहुंचे। पुलिस की धमकी पर एक महिला ने बताया कि ठग पठानकोट की तरफ गए हैं। परिजनों ने आज ठगों को पकड़कर अपने पैसे वापस ले लिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *