11 दिनों बाद दुष्कर्म का आरोपी पिता गिरफ्तार:नाबालिग बेटी से दोस्त संग मिल किया था गैंगरेप, बोकारो रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया

बोकारो में 14 मार्च होली की रात अपनी सगी नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बालीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में पिता ने अपने दोस्त संग मिलकर गैगरेप किया था। आरोपी को बोकारो रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। वो 11 दिनों से फरार चल रहा था। पिता का दोस्त पहले ही हो चुका है गिरफ्तार वहीं, घटना के अगले ही दिन पिता के आरोपी दोस्त लक्खी चंद्र की भी गिरफ्तारी हो चुकी थी। इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह के अनुसार, आरोपी पिता ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इसका आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास बोकारो जिले के विभिन्न थानों में उस पर कई मामले दर्ज हैं। वह एक हत्या के मामले में भी शामिल रहा है। पुलिस ने उसके पास से एक स्कूटी भी जब्त की है। क्या था मामला पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि होली की रात पिता, मां से छिपकर उसे पड़ोसी के घर जाने का बहाना कर घर से बाहर ले गए। यहां पिता के दोस्त लक्खी चंद्र गाड़ी लेकर इंतजार कर रहे थे। फिर दोनों बच्ची के साथ पास के पहाड़ी पहुंचे। वहां बच्ची के साथ दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बच्ची को लेकर उसकी मां थाना पहुंची किसी तरह बच्ची घर पहुंची तो मां के सीने में मुंह छिपाकर रोने लगी। बच्ची ने मां ने घटना की पूरी जानकारी दे दी। रात बीतने के बाद बच्ची को लेकर उसकी मां थाना पहुंची और पुलिस को घटना की सूचना दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *