बिहार विधानमंडल में आरक्षण के मुद्दे को लेकर आज मंगलवार को हंगामा हुआ। राजद के विधायक और MLC ग्रीन कलर की टीशर्ट पहनकर पहुंचे हैं। टीशर्ट पर लिखा है- ‘तेजस्वी सरकार के समय बिहार में बढ़ी 65 फीसदी आरक्षण को नौवीं अनुसूची में शामिल करो।’ ‘आरक्षण चोर BJP-NDA जवाब दो।’ विधान परिषद में विपक्षी सदस्यों के टीशर्ट को देखकर मुख्यमंत्री भड़क गए। उन्होंने टीशर्ट पर लिखे स्लोगन को पढ़ते हुए राबड़ी देवी से बैठने को कहा। सीएम ने कहा- ‘आपका क्या है, सब आपके हसबैंड का किया हुआ है। इस बेचारी को कुछ पता है। मैं तो यही पूछ रहा हूं कि क्यों इसे (स्लोगन वाले टीशर्ट) पहन कर आए हैं।’ इस दौरान राबड़ी देवी बीच-बीच में उनके बयान का विरोध करती रहीं। नीतीश कुमार ने राबड़ी की ओर इशारा करते हुए कहा- इसका कोई मतलब है। कोई मतलब नहीं है। कोई काम नहीं करते थे ये लोग। विधान परिषद में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ‘जो मांग विपक्ष कर रहा है, उसे हम लोगों ने पारित किया है। मामला कोर्ट में है, कोर्ट को फैसला लेने दीजिए।’ विधानसभा के पोर्टिको में भी प्रदर्शन सदन के बाहर पोर्टिको में विपक्ष के विधायक नारेबाजी कर रहे हैं। आरक्षण चोर के नारे लगा रहे हैं। आरक्षण के बढ़े दायरे को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर राजद विधायकों ने विधानसभा परिसर में मार्च किया। वहीं लालू के इफ्तार से कांग्रेस की दूरी पर आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र बोले- ‘इंडिया गठबंधन पूरे देश के लिए है। बिहार में महागठबंधन में है। हम एक दूसरे के पूरक है। कांग्रेस और महागठबंधन के नेता तय कर चुके हैं कि तेजस्वी को सीएम बनाना है। ये सब सोचना फालतू है। कांग्रेस में राहुल और सोनिया गांधी बड़े नेता हैं। उसके बाद डायरेक्शन देने के लिए कौन बचता है पार्टी है।’ कम आबादी वाले इलाके में बने पुल- कैग रिपोर्ट में खुलासा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सदन में कैग रिपोर्ट पेश की। कैग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कई जगह बेवजह पुल बना दिए गए। आबादी और जमीन की कमी के बावजूद पुल बनाए गए। इस निर्माण पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए। पटना जिला के बाढ़ अनुमंडल में एक तरफ सड़क और पुल दोनों बने। वही दूसरी ओर न जमीन थी और न गांव थे। बाढ़ के घोषवरी प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव से कुम्हरा गांव तक सड़क बनाने के लिए 8.03 करोड़ रुपए खर्च किए गए। PMGSY के तहत सड़क बनाई गई। नीरा उत्पादन में भारी गड़बड़ी नीरा उत्पादन में भारी गड़बड़ी का खुलासा भी कैग रिपोर्ट में हुआ है। नीरा परियोजना बिना तैयारी के शुरू की गई। बिना व्यावहारिकता ज्ञान के योजना शुरू होने से 11.68 करोड़ रुपए का भारी नुकसान हुआ है। नीरा गुड़ उत्पादन पर 2.03 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। सोमवार को सदन में आमने-सामने हुए सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव तेजस्वी बोले-BJP अकेले लड़े-हम भी लड़ेंगे,देखते हैं कितना दम है:सम्राट का पलटवार- 2010 में लालू परिवार हारा, मैं अकेला जीता, संघ कार्यालय जाइए किस्मत खुलेगी बिहार विधानसभा में सोमवार को बिहार विनियोग विधेयक और मांग अनुदान पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और BJP पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूछा- ‘मुख्यमंत्री को हाईजैक करके घर में क्यों रखा है।’ तेजस्वी के बयान पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने हमला बोला। उन्होंने कहा- ‘मैंने लालू जी के साथ भी काम किया। उनके पास कोई विचारधारा नहीं है। तेजस्वी मुझसे पूछते हैं, कभी संघ कार्यालय गए थे। मैं पूछता हूं, आपके पिताजी जब BJP के साथ थे तो कितनी बार संघ कार्यालय गए थे।’ नागपुर के संघ कार्यालय जाएंगे तो आपकी किस्मत खुल जाएगी। वहां जाएंगे तो आपको घुसते से दिखेगा यादव निवास। RSS कार्यालय में यादव निवास भी बना हुआ है।’ पूरी खबर पढ़िए


