राजस्थान में 40, एमपी में 39 डिग्री पहुंचा तापमान:ओडिशा में आज भी बारिश का अलर्ट,पंजाब में 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

मध्यप्रदेश में ओले-बारिश और आंधी का दौर रविवार से थम गया। अगले 3 दिन तक पारे में बढ़ोतरी होगी। पारा 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 25-26 मार्च से प्रदेश में नए सिस्टम का असर देखने को मिलेगा। राजस्थान में अगले तीन दिन उत्तर-पूर्वी हवा के असर से तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होने की और आसमान साफ रहने की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 33 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है। उधर, ओडिशा में लगातार चौथे दिन बारिश का अलर्ट है। अब तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। 67 अन्य घायल हो गए और 600 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए। राज्यों में मौसम का हाल…
राजस्थान में फिर बारिश की संभावना: दो दिन बाद मिल सकती है राहत, तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा राजस्थान में मौसम बदलने का सिलसिला लगातार जारी है। 26 मार्च को प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे प्रदेश के कुछ इलाकों में मामूली बारिश होने की सम्भावना है। रविवार (23 मार्च) को प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से 3.6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद बाड़मेर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। पूरी खबर पढ़ें… MP में मार्च के आखिरी दिनों में तेज गर्मी:रतलाम में तापमान 39° सेल्सियस पहुंचा; ग्वालियर, इंदौर-उज्जैन संभाग सबसे गर्म मध्यप्रदेश में मार्च के आखिरी दिनों में तेज गर्मी पड़ती है। पिछले 10 साल से यह ट्रेंड रहा है। अबकी बार भी ऐसा ही मौसम रहेगा। बारिश-ओले और आंधी का दौर थमते ही प्रदेश में गर्मी बढ़ गई है। रविवार को रतलाम में पारा 39 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है, लेकिन यह स्ट्रॉन्ग नहीं है। इस वजह से प्रदेश में असर कम रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
पंजाब के 11 शहरों का तापमान 30 के पार पहुंचा: सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक गर्म; बारिश नहीं, 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा पंजाब में बीते दिन की तुलना में आज अधिकतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, राज्य का औसत तापमान अब भी सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 33.2°C बठिंडा (एयरपोर्ट) में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के 6 जिलों तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच चुका है। पूरी खबर पढ़ें…
छत्तीसगढ़- आज से बढ़ेगी गर्मी, 4 डिग्री चढ़ेगा पारा: अगले 4 दिन बढ़ेगा दिन का तापमान; 24 घंटे में सूरजपुर में 28 मिमी बरसात वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर कम होने के बाद छत्तीसगढ़ में आज से फिर पारा चढ़ने लगेगा। रायपुर समेत कई जिलों में मौसम ड्राई रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों तक दिन का तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।रविवार को राजनांदगांव में पारा 36.5 डिग्री रहा। रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिले सबसे ज्यादा गर्म रहे। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक बारिश सूरजपुर में हुई। पूरी खबर पढ़ें…
हरियाणा में 35 डिग्री पर पहुंचा तापमान: गुरुग्राम का पारा 2.7 डिग्री बढ़ा; मौसम शुष्क, बढ़ने लगी गर्मी हरियाणा में पश्चिमी हवाएं चलने के कारण मौसम फिलहाल शुष्क है। 25 मार्च तक दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। वहीं 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी। की संभावना है। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। हरियाणा में अब लोग दिन के समय गर्मी का सामना कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *