शिमला में ऑन ड्यूटी कॉन्स्टेबल से मारपीट:नशे में धुत युवक ने की बदतमीजी, विरोध करने पर गाड़ी से उतर कर पीटा

शिमला जिला के रोहड़ू में ऑन ड्यूटी एक पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे में धुत एक व्यक्ति ने पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने कॉन्स्टेबल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कॉन्स्टेबल अंशुल ने बताया कि जब वह टीम के साथ रोहड़ू बाजार में गश्त पर था। इस दौरान सिविल हॉस्पिटल रोहड़ू के सड़क पर जाम लगा हुआ था। एक शख्स ने नशे की हालत में बीच रास्ते मे अपनी गाड़ी रोककर दूसरे लोगों से बहस कर रहा था। इस पर जब कॉन्स्टेबल अंशुल ने अल्कोहल सेसंर से चेक करना चाहा तो उक्त वाहन के चालक ने धक्का देकर वाहन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। नाका पार्टी ने जब चालक पर काबू पाने का प्रयास किया तो उसने गाड़ी से उतर कर कॉन्स्टेबल अंशुल के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट करने वाले शख्स की पहचान सोनू देष्टा गांव सेंजी, डाकघर समोली, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के रूप में हुई। पुलिस ने कॉन्स्टेबल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *