बरनाला में 28 मार्च को किसानों का प्रदर्शन:डीसी ऑफिस घेरेंगे, शंभू-खनौरी बॉर्डर पर गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग

बरनाला में आज संयुक्त किसान मोर्चा की तालमेल समिति की बैठक हुई। बैठक में किसान नेताओं ने 28 मार्च को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जोगिंदर सिंह उग्राहां और रमिंदर सिंह पटियाला ने बताया कि शंभू-खनौरी बॉर्डर पर पंजाब सरकार और पुलिस की कार्रवाई के विरोध में यह प्रदर्शन किया जाएगा। किसान देश के सभी डीसी कार्यालयों के सामने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। एसकेएम गैर-राजनीतिक और किसान मजदूर समिति ने भी इन प्रदर्शनों में शामिल होने की सहमति दी है। किसान नेताओं ने शंभू व खनौरी बॉर्डर पर गिरफ्तार किसानों की बिना शर्त रिहाई की मांग की है। किसान नेताओं ने पंजाब सरकार से किसानों के नुकसान हुए सामान का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की वापसी और चोरी हुए सामान की भरपाई की मांग भी रखी है। गौरतलब है कि एसकेएम गैर-राजनीतिक और किसान मजदूर कमेटी के नेता किसी जरूरी काम के चलते बैठक में शामिल नहीं हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *