जैसलमेर में पाकिस्तानी जासूस पकड़ा:सेना के क्षेत्र के वीडियो और फोटो भेजने का शक; पाकिस्तान जाकर आया था

जैसलमेर के मोहनगढ़ नहरी इलाके से सुरक्षा एजेंसियों ने एक पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा है। पकड़े गए जासूस पर भारत की खुफिया जानकारियां पाकिस्तान भेजने का शक है। सुरक्षा एजेंसियों ने पुलिस के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पकड़ा गया जासूस पठान खान (40) निवासी करमो की ढाणी, चांधन जैसलमेर है। जिसे सोमवार देर रात 3 बजे नहरी इलाके की जीरो आरडी से पकड़ा है। सुरक्षा एजेंसियां पठान खान से पाकिस्तान भेजी गई खुफिया जानकारियों को लेकर पड़ताल कर रही है। आर्मी क्षेत्र के वीडियो-फोटो भेजने का शक
पठान खान के रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं। पठान खान साल 2019 में पाकिस्तान भी जाकर आया था। इसके बाद से वह लगातार पाकिस्तान सूचनाएं भेज रहा था। शक के चलते सुरक्षा एजेंसियां भी उस पर नजर बनाए हुई थी। सूत्रों के अनुसार मोहनगढ़ नहरी इलाके के जीरो आरडी में पठान खान का खेत है। पिछले काफी समय से पठान खान आर्मी क्षेत्र के वीडियो और फोटो पाकिस्तान भेज रहा था। सुरक्षा एजेंसियां उसके मोबाइल की जांच कर रही है। 18 मार्च को पुलिस ने पकड़ा था युवक
जैसलमेर में 18 मार्च की शाम को भारत-पाकिस्तान सीमा क्षेत्र के नाचना थाना इलाके के नूर की चक्की के पास पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में युवक को पकड़ा था। इस युवक के पास से 4 अलग-अलग राज्यों के आधार कार्ड बरामद हुए थे। वहीं मोबाइल भी बरामद हुआ था। पकड़ा गया युवक कभी अपना नाम रवि किशन तो कभी शाही प्रताप बता रहा था। पढ़ें पूरी खबर.. यह खबर भी पढ़े… भारत-पाक बॉर्डर पर घुसपैठ कर रही महिला को पकड़ा:बोली- पाकिस्तान लौटी तो मुझे मार देंगे; मोबाइल और सोने के गहने बरामद श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ में BSF ने घुसपैठ कर रही पाकिस्तानी महिला को पकड़ा है। महिला सोमवार सुबह करीब 6:55 बजे भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की तारबंदी पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस गई थी। विजेता पोस्ट पर BSF के जवानों ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। महिला ने पाकिस्तान वापस जाने से साफ इनकार कर दिया है। (पढ़ें पूरी खबर) पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था पेट्रोलियम-कंपनी का कर्मचारी:पाक में बैठे लोगों से कई बार वॉट्सऐप कॉल पर बात की, बैंक डिटेल्स भेजी बालोतरा के पेट्रोलियम संभावित क्षेत्र सरस्वती वेलपेड-5 में पेट्रोलियम कंपनी का एक कर्मचारी पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था। उसने पाकिस्तान में बैठे कुछ लोगों को अपनी बैंक डिटेल्स भेजी थी। जब उसके मोबाइल को खंगाला गया तो वॉट्सऐप कॉल पर कई बार पाकिस्तान में बात करना भी सामने आया। पुलिस ने उसे पकड़ा था। बाड़मेर CID ऑफिस (जोन यूनिट) में सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी से पूछताछ की। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *