खान सुरक्षा महानिदेशालय, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के उप महानिदेशक आर.टी. माण्डेकर ने कहा कि माइंसों में होने वाली कैजुअल्टी को जीरो प्रतिशत लाना चाहते है और इसके लिए सतत प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि जब यह यात्रा शुरू हुई तब ये यह आंकड़े बढ़ते ही जा रहे थे लेकिन अब इसमें कमी आ रही है और हम जीरों प्रतिशत लाने के लक्ष्य पर काम कर रहे है। माण्डेकर आज खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के तत्वावधान में 48वें खान सुरक्षा सप्ताह के समापन पर डबोक स्थित उदयपुर सीमेंट वक्र्स में यह बात कहीं। उन्होंने माइंस में होने वाली कैजुअल्टी एवं नवाचार के बारे में कहा कि हमारी यात्रा 1902 से शुरू हुई थी। आज हमें करीब 125 साल पूरे होने जा रहे हैं लेकिन जब से हमने यात्रा शुरू की थी तब से प्रति 1000 पर प्लस वन कैजुअल्टी थी जो आज घटकर पॉइंट वन हो गई है। वे बोले कि हम यहीं रुकने वाले नहीं हैं। हम इसे जीरो पर लाने के लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा भरोसा टेक्नोलॉजी पर है। इसके साथ ही सेफ्टी और हेल्थ पर हमारा मुख्य ध्यान रहता है। हालांकि सेफ्टी और हेल्थ मुख्य रूप से केंद्र सरकार का पार्ट है लेकिन हम राज्य सरकार के साथ मिलकर कार्य करते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि राज्य सरकार का नेटवर्क केंद्र सरकार से बड़ा और ज्यादा मजबूत होता है। हम सभी मिलकर साथ में काम करेंगे तो सेफ्टी और हेल्थ को ज्यादा मजबूत बना पाएंगे। हेल्थ के अंदर हमने अन्य मेडिकल सुविधाओं के साथ ही किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माण्डेकर ने उत्कर्ष एवं सुरक्षित कार्य प्रणाली एवं उनकी गुणवत्ता के मानकों के आधार पर विभिन्न खदानों के मध्य 250 पुरस्कारों का वितरण किया गया। अन्य अतिथियों में राजस्थान इंटक से जगदीशराज श्रीमाली थे। अध्यक्षता उदयपुर सीमेंट वक्र्स के पूर्णकालिक निदेशक नवीन कुमार शर्मा ने की। नवीन कुमार शर्मा ने बताया कि आयोजन में विभिन्न कंपनियों के प्रोडक्ट्स को 30 स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। मुख्य अतिथि ने इन स्टॉलों का रिबिन काटकर शुभारंभ किया। आयोजन में उदयपुर क्षेत्र की सभी सीमेंट कंपनियां, हिन्दुस्तान जिंक, मार्बल माइंस, सोप स्टोन माइंस व अन्य खदानों के तकरीबन 1000 से ज्यादा अधिकारियों एवं वर्करों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कोर्डिनेटर डायरेक्टर (माइंस सेफ्टी) बी दयासागर, को-कोर्डिनेटर डिप्टी डायरेक्टर (माइंस सेफ्टी) विशाल गोयल, कन्वेनर वाइस प्रेसिडेंट, मांइस उदयपुर सीमेंट वक्र्स के पी सिंह और सेकेट्ररी सी एस दाधीच मौजूद थे। 48वें खान सुरक्षा सप्ताह का 13 अक्टूबर को कार्यक्रम का शुभारंभ फ्लैग ऑफ सेरेमनी से हुआ। उसके बाद 19 अक्टूबर तक निरीक्षण एवं 11-12 नवंबर को ट्रेड टेस्ट का आयोजन हुआ


