छत्तीसगढ़ में अवैध कमाई के चेक पोस्ट:सालाना वसूल रहे करीब 162 करोड़; भास्कर रिपोर्टर्स खुद बने ट्रक ड्राइवर, 40 दिन तक किया स्टिंग

छत्तीसगढ़ में बॉर्डर पर बनी परिवहन चेक पोस्ट पर एंट्री फीस के नाम पर ट्रक ड्राइवर्स से हर महीने औसतन 13.5 करोड़ रुपए की अवैध वसूली हो रही है। यानी सालाना औसतन 162 करोड़ परिवहन के अफसर अवैध तरीके से कमा रहे हैं। चेक पोस्ट पर तैनात परिवहन अफसर और कॉन्स्टेबल, ट्रक ड्राइवर्स से ये वसूली एंट्री एग्जिट स्टैंप (मोहर) लगाने के नाम पर कर रहे हैं। ये खुलासा दैनिक भास्कर के दो रिपोर्टर द्वारा 40 दिन तक प्रदेश के बॉर्डर पर बनी परिवहन विभाग की अलग-अलग चेक पोस्ट पर ट्रक ड्राइवर बनकर किए गए स्टिंग ऑपरेशन से हुआ है। प्रदेश के 16 बार्डर चेक पोस्ट से रोज औसतन 15 हजार गाड़ियों (ट्रक, ट्राला, डंपर, मेटाडोर सहित अन्य कॉमर्शियल वाहन) की आवाजाही है। इनके ड्राइवरों को चेक पोस्ट पर वाहन रजिस्ट्रेशन से फिटनेस तक के दस्तावेज दिखाने का प्रावधान है। चिल्फी चेक पाेस्ट 19 मार्च 2025 शाम 5 बजे मैकेनिकल की रसीद के साथ ‌-100, हाइट ज्यादा होना बताकर लिए 500 रुपए पाटेकोहरा 19 मार्च 2025 रात 11 बजे ट्रक का नंबर पूछा, एंट्री के नाम पर लिए 100 रुपए महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर के जिले राजनांदगांव की पाटेकोहरा परिवहन चेक पोस्ट पर 19 मार्च को रात करीब 8 बजे ट्रक नंबर NL## B#0009 पहुंचा। ड्राइवर ने पोस्ट विंडो पर गाड़ी के दस्तावेज नहीं दिखाए और वहां मौजूद ड्यूटी ऑफिसर को 100 रुपए दिए। परिवहन अमले ने ट्रक को जाने दिया। चेक पोस्ट पर परिवहन अमले ने ड्राइवर द्वारा दिए गए 100 रुपए की रसीद भी नहीं दी। हाईवे से 500 मीटर अंदर बनाई चेक पोस्ट मुंबई-कोलकाता हाइवे पर छग-महाराष्ट्र बाॅर्डर पर पाटेकोहरा में आरटीओ चेक पोस्ट हाइवे से 500 मी. अंदर है। ट्रक, बस व हैवी वाहनों को हाइवे के पेरेलल बनाए चेक पोस्ट पर ले जाया जाता है। इस चेक पोस्ट पर प्राइवेट व्हीकल का मूवमेंट (क्रॉसिंग) प्रतिबंधित है। कबीरधाम (कवर्धा) जिले की सीजी-एमपी बॉर्डर की चिल्फी घाटी परिवहन चेक पोस्ट पर 19 मार्च 2025 की शाम 5 बजे ट्रक नंबर CG07xxxxxx के हेल्पर ने 100 रुपए के साथ एक पर्ची दी। पोस्ट पर तैनात कांस्टेबल ने हेल्पर की पर्ची का एक स्टैंप लगाया। लेकिन, साथ में लिए 100 रुपए की रसीद नहीं दी। हेल्पर चेक पोस्ट से ट्रक की ओर रवाना होता, उससे पहले ही यहां तैनात एक अन्य कॉन्स्टेबल ने ट्रक की हाइट ज्यादा बता दी। कहा- 500 रुपए लगेंगे। हेल्पर ने ट्रक ड्राइवर से 500 रुपए लेकर कांस्टेबल को दिए। इन 500 रुपए की रसीद कांस्टेबल ने ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को नहीं दी। इतना ही नहीं, ट्रक की हाइट भी नहीं मापी। ऐसे समझें अवैध कमाई का गणित छत्तीसगढ़ के बॉर्डर्स पर 16 चेक पोस्ट है। परिवहन अमला एंट्री-एग्जिट स्टैंप लगाने के नाम पर वसूली कर रहा है। रोज औसतन 15 हजार गाड़ियों की आवाजाही होती है। चेक पोस्ट पर तैनात अमला एक ट्रक से वसूलता है औसत 300 रुपए। 16 पोस्ट पर 300 x 15000 = 4,500,000 यानी एक माह में 4,500,000 x 30 = 1,35,000,000 रुपए की अवैध वसूली होती है। छग ट्रक मालिक संघ की कोर कमेटी मेंबर के अनुसार सालाना 1,35,000,000 x 12 = 1,620,000,000 रुपए अवैध वसूली से परिवहन अफसर कमा रहे हैं। बिना चालान काटे पैसा लेना गलत परिवहन आयुक्त, एस. प्रकाश ने कहा कि चेक पोस्ट पर ट्रक ड्राइवर से बिना चालान काटे रुपए लेना गलत है। कहां-कहां ऐसा हो रहा है, उन चेक पोस्ट का नाम बता दीजिए? हम इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। वैसे चेक पोस्ट पर तैनात अमला दस्तावेज और ट्रक की जांच के बाद ही चालानी कार्रवाई करता है। बंद हों बाॅर्डर के सभी चेक पोस्ट नवीन शर्मा, प्रदेश महामंत्री (ट्रांसपोर्ट विंग), छग चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार की शिकायतों के बाद चेक पोस्ट बंद कर दिए थे। इन्हें पूर्व कांग्रेस सरकार ने शुरू किया था। तभी से चेक पोस्ट का संचालन हो रहा है। सरकार को परिवहन विभाग की स्टेट बाॅर्डर चेक पोस्ट बंद करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *