10 साल से प्रॉपर्टी टैक्स नहीं पटाने वालों पर एक्शन:रायपुर में फैक्ट्री समेत 5 गोडाउन सील, 31 मार्च टैक्स जमा करने की आखिरी तारीख

रायपुर नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स नहीं पटाने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। मंगलवार को जोन-10 राजस्व विभाग की टीम ने बड़े बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी प्रापर्टी को सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि, टैक्स नहीं पटाने पर 5 गोडाउन को सीलबंद करने कार्रवाई की गई है। देवपुरी क्षेत्र में बड़े बकायादार अनूप अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, एकता अग्रवाल नवीन सिंघानिया, नीतू, नवीन, उर्मिला, राजकुमार, प्रवीण ने पिछले 10 साल से टैक्स नहीं पटाया है। इन पर 32 लाख 94 हजार 675 रुपए का बकाया है। वहीं, हरीश अग्रवाल, हरिनारायण अग्रवाल टाइल्स फैक्ट्री टिसाफऱ, सचिन इंटरप्राइजेस, जलाराम इंटर प्राइजेस द्वारा खिलौना फैक्ट्री का बकाया अदा नहीं किए जाने को सील किया गया है। संपत्ति कुर्क करने का नोटिस जारी किया जा रहा नगर निगम राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि, टैक्स को लेकर बड़े बकायादारों को डिमांड बिल दिया गया है। डिमांड बिल देने के बाद भी जो लोग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं, उन्हें डिमांड नोटिस दिया जा रहा है। इसके बाद भी अगर कोई टैक्स जमा नहीं कर रहा है, तो उनकी संपत्ति को सील करने और कुर्क करने का नोटिस जारी किया जा रहा है। टैक्स के लिए बनाया काउंटर नगर निगम मुख्यालय में सभी संपत्ति करदाता नागरिकों की सुविधा के लिए नगर निगम राजस्व विभाग ने एक अलग से काउंटर बनाया है। यहां किसी भी वार्ड के रहने वाले जिनकी प्रापर्टी ऑनलाइन हो चुकी है, वे अपने संपत्ति-कर का भुगतान नगद या ऑनलाइन कर सकते हैं। 31 मार्च टैक्स जमा करने की आखिरी तारीख रायपुर निगम में प्रॉपर्टी टैक्स अन्य टैक्स के भुगतान के लिए शहर के सभी 10 जोन दफ्तरों के काउंटर 31 मार्च को भी खुले रहेंगे। इसके बाद 1 अप्रैल 2025 से नियमानुसार सरचार्ज के साथ वसूली होगी। राजधानी के सभी 70 वार्डों के करदाताओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने ये फैसला लिया है। 31 मार्च को करदाता सम्बन्धित जोन कार्यालय जाकर टैक्स जमा कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *