CG के NSUI नेता के खिलाफ दिल्ली में FIR:राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और सचिव हनी बग्गा पर केस, संसद का किया था घेराव

छत्तीसगढ़ के NSUI नेता हनी बग्गा और NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज हुई है। मामला संसद भवन घेराव से जुड़ा है। दोनों नेताओं के खिलाफ गैर जमानती धाराओं पर मामला दर्ज किया गया है। हनी बग्गा दिल्ली NSUI के प्रभारी भी हैं। बग्गा ने बताया कि हजारों NSUI कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर मंतर में संसद घेराव आंदोलन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उपस्थिति में यह आंदोलन रखा गया था। पांच मुद्दों को लेकर संसद घेराव FIR करने के बाद दिल्ली की पुलिस ने सोमवार की रात राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी और दिल्ली प्रभारी हनी बागा को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को दोनों की जमानत पर रिहाई की गई। दरअसल NSUI की तरफ से पांच मुद्दों को लेकर संसद घेराव किया गया है। NSUI नेताओं ने UGC के तानाशाही, NEP 2020, छात्र संघों पर रोक नहीं सहेंगे, शिक्षा के भगवाकरण, पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दे पर संसद घेराव किया था। राष्ट्रीय सचिव दिल्ली प्रभारी हनी बग्गा ने बताया अब विश्वविद्यालय में लोकतंत्र खत्म हो गया है RSS की विचारधारा वाली केंद्र की सरकार लोगों को ना शिक्षा दे पा रही है ना रोजगार। बग्गा ने बताया कि जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के साथ हमने विरोध किया तो दिल्ली पुलिस ने हमारी आवाज को कुचलने का कार्य किया है , हम केंद्र की सरकार और दिल्ली पुलिस को यह बता देना चाहते हैं कि कितने भी मुकदमे दर्ज करने हैं कर लें, आने वाले समय में हम और उग्र तरीके से छात्रों की आवाज बुलंद करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *