भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना जंडियाला पुलिस ने फाइनेंस कंपनी की वर्कर से 30 हजार रुपए की लूट करने वाले बाइक सवार 2 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को दी शिकायत में अकाशदीप सिंह निवासी धर्मकोट ने बताया कि 9 दिसंबर को दोपहर 3.45 बजे माइक्रो फिल प्राइवेट लिमिटेड की किस्तों के पैसे एकत्रित करके बैंक के पास पहुंचा तो बाइक सवार 2 युवकों ने रास्ता रोक लिया। मारपीट करते हुए पैसे वाला बैग छीनकर ले गए। बैग में 31,100 रुपए थे। पुलिस ने बताया कि मामले में सीसीटीवी खंगाल रहे हैं।


