मिलों में माल की कमी, शकर के दाम में सुधार:बेस्ट क्वालिटी की शकर 3800-3810 रुपए प्रति क्विंटल हुई

मिलों की लगातार बिकवाली के बाद बेलापुर लाइन की अधिकांश शकर मिलों में माल की कमी होने लगी है। मिलें कम दामों पर शकर बेचने के इच्छुक नहीं हैं, जिससे टेंडर ऊंचे बोले जाने लगे हैं। इसका असर इंदौर बाजार पर भी धीरे-धीरे दिखाई देने लगा है। दो दिन में शकर के दामों में करीब 10-15 रुपए का सुधार देखने को मिला है। इंदौर में हलके क्वालिटी के माल 3710-3715, बेस्ट क्वालिटी की शकर 3800-3810 रुपए प्रति क्विंटल तक बोली गई। इधर, बाजारों में शकर की छुटपुट रूप से मांग भी देखी जा रही है, जिससे भी तेजी को सपोर्ट मिल रहा है। आवक 5 गाड़ी की रही। खोपरा गोले की भी मांग बनी रहने और मांग दबाव भी जोरदार रहने से भाव में तेजी जारी रही। खोपरा बूरे में करीब 10-15 रुपए की नई तेजी रही। नारियल भारती 3100 रुपए नारियल 120 भरती 2300-2350, 160 भरती 2550-2600, 200 भरती 2750-2800, 250 भरती 3050-3100 रुपये प्रति बोरी के भाव बताए गए। खोपरा गोला बाक्स में 190-225, कट्‌टे में 180 रुपये प्रति किलो बोला गया। वहीं खोपरा बूरा 3400-5700 रुपये प्रति (15 किलो) के भाव बताए गए। शकर के भाव शकर हलके माल 3715-3720 बेस्ट क्वालिटी 3800-3810 गुड करेली 3300-3400 कटोरा 3700-3800 यूपी लड्डु 3800-4000 बरफी 4900 गिलास एक किलो 4500-4800 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *