जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष समेत 12 सदस्यों ने ली शपथ:वित्त मंत्री बोले-सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विकास में कमी नहीं आने देंगे,एकादशी पर 218 जोड़ों की शादी भी हुई

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने मंगलवार को शपथ लिया। जिसमें वित्त मंत्री ओपी चौधरी और बसना विधायक संपत अग्रवाल शामिल हुए। जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक और निर्वाचित 12 सदस्यों को शपथ दिलाई। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला विकास नहीं कर पाया है। अभी कलेक्टर कार्यालय का संयुक्त भवन, एसपी कार्यालय सहित अन्य जिला स्तरीय कार्य बाकी है। जिसे पक्ष और विपक्ष के सभी नागरिकों पदाधिकारियों और प्रशासन को मिलकर काम करना है। इससे निश्चित ही विकास होगा। हालांकि जिला बनाने का श्रेय किसी के नाम रहे विकास करने का श्रेय भारतीय जनता पार्टी की सरकार के नाम रहेगा। सारंगढ़ बिलाईगढ़ के लिए भी वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किसी प्रकार की कमी नहीं आने की बात कही। 218 जोड़ों की हुई शादी सारंगढ़ के मंडी प्रांगण में मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह का आयोजन एकादशी पर किया गया। जिसमें 218 जोड़ों की शादी हुई। राज्य शासन की ओर से वधु के बैंक खाता में 35 हजार रुपए का अनुदान दो तीन दिन में ऑनलाइन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह दहेज प्रथा को बंद करने का प्रभावी कदम- मंत्री ओपी वित्त मंत्री ने सभी नल वर-वधु जोड़े को विवाह की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि, यह शासकीय आयोजन सिर्फ अनुदान के लिए नहीं है, बल्कि देश और समाज में दहेज रूपी फैले कुरीति को मिटाना है। आज 218 युवा जोड़े और उनके पालकों ने समाज सुधार की दिशा में एक कदम उठाया है, जो भविष्य के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *