भास्कर अपडेट्स:मुंबई के धारावी में गैस सिलेंडर लदे ट्रक में आग लगी, 12 से 13 सिलेंडर फटे

मुंबई के धारावी में बस डिपो के पास गैस सिलेंडर से लदे ट्रक में सोमवार देर रात आग लग गई। 12 से 13 सिलेंडर फटे हैं। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट को चेन्नई डायवर्ट की गई नई दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI2415 को चेन्नई डायवर्ट किया गया। दावा है कि बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे पर ऑपरेशनल कारणों के चलते ये फैसला लिया गया। एअर इंडिया ने भी इसकी पुष्टि की है। फ्लाइट सोमवार सुबह 9.55 बजे दिल्ली से रवाना हुई थी। इसे दोपहर 12.50 बजे बेंगलुरु लैंड होना था। चेन्नई लैंड होने के बाद दोपहर 1.38 पर प्लेन में फ्यूल भरा गया और बेंगलुरु रवाना किया गया। जम्मू-कश्मीर के बग्याल दारा में ब्लास्ट में जवान घायल, इलाके में सर्चिंग जारी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के बग्याल दारा इलाके में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सोमवार को ब्लास्ट हुआ। इसमें एक जवान घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने का पता लगाया है। वहां से एके राइफल, ग्रेनेड, IED और नशीले पदार्थों बरामद हुए। इसी दौरान ब्लास्ट हुआ। असम के मंत्री ने कांग्रेस विधायक पर विधानसभा उपाध्यक्ष पर हमले का आरोप लगाया कांग्रेस और AIUDF के भाजपा विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद, असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने कांग्रेस विधायक नूरुल हुदा पर असम विधानसभा के उपाध्यक्ष नुमाल मोमिन पर शारीरिक हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह विधानसभा और संविधान का सीधा अपमान है। असम विधानसभा लोकतंत्र का पवित्र स्थान है, जहां इस तरह का असंवैधानिक व्यवहार पूरी तरह से अस्वीकार्य है। इस तरह की हरकतें असम और भारत के सच्चे मूल्यों के खिलाफ हैं। भारत विरोधी नारे लगाने के कारण घर गिराए जाने के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच के दौरान 15 वर्षीय लड़के ने भारत विरोधी नारे लगाए थे। जिसके बाद उसके पिता की दुकान घर को तोड़ दिया गया था। परेशान पिता ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उसका दावा है कि यह बुलडोजर कार्यवाही न्याय के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन है। कोर्ट सोमवार को उनकी याचिका पर सुनवाई कर सकता है। यह मैच 23 फरवरी को दुबई में दोनों टीमों के बीच खेला गया था। आज की अन्य बड़ी खबरें… असम पुलिस ने 2 करोड़ रुपए की 8 हजार याबा टैबलेट जब्त की, 2 ड्रग तस्कर गिरफ्तार असम पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन में 2 करोड़ रुपए की 8,000 याबा टैबलेट जब्त की और असम के दक्षिण सलमारा मनकाचर जिले में रविवार रात दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया।
इनपुट के आधार पर पुलिस की एक टीम ने रविवार रात भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र में अभियान चलाया था। टैबलेट को एक घर में सुपारी की बोरियों के ढेर में छुपाया गया था। जब्त की गई याबा टैबलेट की तस्करी बांग्लादेश में की जा रही थी। खीर समारोह के साथ शुरू हुआ दिल्ली विधानसभा का बजट सेशन दिल्ली विधानसभा का पहला बजट सत्र सोमवार को सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जो 28 मार्च तक चलेगा। इस पांच दिवसीय बजट सत्र की शुरुआत खीर समारोह के साथ हुई। दिल्ली का बजट 25 मार्च को पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वित्तीय समितियों के चुनाव के लिए प्रस्ताव पेश करेंगी, जो विधानसभा के वित्तीय शासन में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। पहले दिन दिल्ली परिवहन निगम पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पेश किए जाने की संभावना है। 27 साल बाद मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में भाजपा सरकार अपना बजट पेश करेंगी। मणिपुर में अलग-अलग अभियानों पांच उग्रवादी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद मणिपुर में पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग अभियानों में हथियार और गोला-बारूद के साथ पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। प्रतिबंधित PREPAK (PRO) के तीन कार्यकर्ताओं को रविवार को बिष्णुपुर जिले से गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान ओइनम अबुंग मीतेई (31), युमलेम्बम रोमेश सिंह (47) और आरके नेवी मीतेई (32) के रूप में हुई है। उनके पास से बरामद की गई वस्तुओं में एक 303 LMG, दो 303 LMG मैगजीन और 20 गोला-बारूद शामिल हैं। संगठन के एक अन्य सदस्य को इंफाल ईस्ट जिले के मंत्रिपुखरी बाजार से गिरफ्तार किया गया। आतंकवादी की पहचान मोहम्मद ताज खान उर्फ ​​रोमेन (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने UNLF के एक सदस्य को इंफाल वेस्ट से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान शगोलशेम प्रबीन सिंह (27) के रूप में हुई है। मुंबई के विद्याविहार इलाके के हाउसिंग सोसाइटी में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल मुंबई के विद्याविहार इलाके में सोमवार सुबह 13 मंजिला इमारत में आग लगने से एक गार्ड की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। विद्याविहार स्टेशन के सामने नाथानी रोड पर स्थित तक्षशिला ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में सुबह 4.35 बजे आग लग गई। इसके बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना-पुलिस का जॉइंट सर्च ऑपरेशन; हथियार, गोला-बारूद बरामद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सुरनकोट पुंछ के सांगला टॉप से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, आईईडी और नशीले पदार्थ बरामद किए गए। सेना और पुलिस ने जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया था। इससे पहले जम्मू के कठुआ में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास हीरानगर सेक्टर में रविवार शाम 6:30 बजे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। करीब तीन घंटा चला एनकाउंटर विजिबिलिटी कम होने की वजह से रोक दिया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *