राज्य सरकार ने झारखंड आने वाले प्रमुख अतिथियों के लिए सुरक्षित, आरामदायक और अति आधुनिक कार खरीदने का फैसला किया है। सरकार ने 1.5 करोड़ रुपए लागत वाली मल्टी पर्पज व्हीकल (एमपीवी) टोयोटा वेलफायर का ऑर्डर दिया है। इसी सप्ताह यह कार स्टेट प्रोटोकॉल विंग में शामिल हो जाएगी। नई कार की खरीदारी के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय ने कोटेशन के साथ एक प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा था। सरकारी गाड़ी खरीदने वाली अधिकृत प्रशासी पदवर्ग समिति ने प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी। इसके बाद कैबिनेट सचिवालय ने टोयोटा वेलफायर खरीदने का ऑर्डर दिया। जानिए… टोयोटा वेलफायर की खासियत 7 सीटर एमपीवी का इंटीरियर शानदार है। मध्य पंक्ति में भी हीटिंग व कूलिंग फीचर्स, 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। अभी वीवीआईपी प्रोटोकॉल के अनुसार नहीं हैं गाड़ियां राज्य सरकार का कहना है कि प्रोटोकॉल में अतिथियों के पद और स्टेटस के अनुरूप गाड़ी होनी चाहिए। गाड़ी सुरक्षा की दृष्टिकोण से भी काफी बेहतर और आरामदायक हो। स्टेट प्रोटोकॉल विंग में ऐसी एक भी कार नहीं है। फिलहाल स्टेट गेस्ट के लिए इनोवा, होंडा, फॉर्च्यूनर जैसी कारें हैं। ये पांच साल पुरानी हैं। कई बार वृद्ध, दिव्यांग और बीमार भी झारखंड यात्रा पर आते हैं। आराम व सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुरानी कारें बेहतर भी नहीं हैं।


