निकाय चुनाव में अपने समर्थक उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेगी लोजपा, पार्टी के नेता करेंगे चुनाव प्रचार : बिरेंद्र प्रधान

लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के प्रदेश अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान ने मंगलवार को पार्टी की बैठक में कहा कि नगर निकाय चुनाव में पार्टी अपने समर्थक उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेगी। उनके चुनाव प्रचार में पार्टी के नेता भी शामिल होंगे। विधायक क्लब में मंगलवार को हुई बैठक में चतरा विधायक जनार्दन पासवान भी मौजूद रहे। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। तय हुआ कि राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। मौके पर श्रवण कुमार के नेतृत्व में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *