रांची | डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने मंगलवार को विभिन्न थानों व पुलिस लाइन में तैनात 12 पदाधिकारियों का प्रशासनिक कारणों से स्थानांतरण किया है। 5 एसआई और 7 एएसआई को इधर से उधर किया गया है। पुलिस लाइन में प्रतिक्षारत 4 एसआई और एक एएसआई की अलग-अलग थानों में पोस्टिंग की गई है। वहीं सिठियो टीओपी में तैनात एसआई अजय शर्मा और रातू थाने में तैनात उज्ज्वल सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इनके अलावा सुखदेवनगर थाने में तैनात महिला एएसआई बबीता हस्सा को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। डीआईजी सह एसएसपी ने जारी आदेश में कहा है कि सभी पदाधिकारी अविलंब नव पदस्थापित स्थान पर योगदान देंगे।


