अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा की ओर से मंगलवार को 3 दिवसीय बसंत मेला का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन भवन में हुआ। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेवा भारती के अध्यक्ष गुरशरण प्रसाद व विशिष्ट अतिथि डॉ. वंदना राय ने िकया। उन्होंने मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से किए जा रहे जन सेवा की सराहना की। कहा कि महिलाएं व्यापार के क्षेत्र में भी मिसाल कायम कर रही हैं। प्रीति पोद्दार ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। स्वागत रांची शाखा की अध्यक्ष मधु सर्राफ ने शॉल ओढ़ाकर व पुष्प गुच्छ देकर किया। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मेले की संस्थापिका नीरा बथवाल ने कहा कि 19 साल पहले घर से काम करने वाली महिलाओं को एक प्लेटफॉर्म देने के लिए इस मेले की शुरुआत की थी, जिसने आज एक वृहद रूप ले लिया है। वहीं, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल व रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने भी सभी को संबोधित किया। शाखा सचिव उर्मिला पाड़िया ने मारवाड़ी महिला सम्मेलन के किए गए कार्यों का ब्योरा पेश किया। मंच संचालन रेखा अग्रवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मेले की सह संयोजिका अनुसूया नेविटिया ने किया। बसंत मेले में मारवाड़ी महिला सम्मेलन की नई सृजन शाखा की अध्यक्ष नेहा सरावगी व सचिव रीता मोदी भी अपनी सभी सदस्यों के साथ उपस्थित थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष रूपा अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष गीता डालमिया, मधु सर्राफ, बीना मोदी, मंजू केडिया, रीना सुरेखा, प्रीति बंका, मंजू गाड़ोदिया, प्रीति पोद्दार, छाया अग्रवाल, सीमा पोद्दार, सुशीला पोद्दार, सुनीता सरावगी, सीमा टाटिया, सरिता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, लक्ष्मी पाटोदिया, प्रीति आदि का सहयोग रहा। मेले में घरेलू आइटम्स के 50 स्टॉल लगाए गए हैं संयोजिका अलका सरावगी ने बताया कि मेले में कुल 50 स्टॉल लगाए गए हैं। यहां कुर्ती, चादर, हस्तकला आइटम्स, केक, ज्वेलरी सहित कई प्रकार के घरेलू आइटम्स उपलब्ध हैं। मेले में रांची, पटना, कटक, जमशेदपुर, कोलकाता, पुरुलिया, चाईबासा, दिल्ली से आईं महिलाओं ने भी अपने स्टॉल लगाए हैं। रीना सुरेखा ने बताया कि मेले के दूसरे दिन बुधवार को गणगौर िसंधारा का आयोजन किया जाएगा। इसमें शाम 4 बजे से बहू-बेटियों को लाड़-दुलार किया जाएगा। नृत्य-गीत होंगे।


