रांची | योगदा सत्संग कॉलेज में मंगलवार को “फ्यूचर-रेडी स्किल्स और जेन जी के लिए जीतने की आदतें’ विषय पर विशेषज्ञ वार्ता सह प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। आयोजन कॉलेज के व्यावसायिक अध्ययन केंद्र ने आईक्यूएसी के सहयोग से किया। चितकारा यूनिवर्सिटी के निदेशक और कौशल विकास के विशेषज्ञ किरण कुरवारे ने सत्र का संचालन किया। छात्रों को आधुनिक समय में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल और आदतों के बारे में बताया। मौके पर सीवीएस निदेशक कर्नल हिमांशु शेखर, वाणिज्य विभाग के प्रमुख डॉ. रवींद्र कुमार और व्यावसायिक अध्ययन केंद्र के सभी प्रोफेसर सहित सभी विभागों के छात्र मौजूद रहे।


