लुधियाना| बैंक में पैदल जा रहे एक युवक से लूट की वारदात हुई। घटना मंगलवार सुबह करीब 10:10 बजे चिल्ड्रन स्कूल के मोड़ के पास हुई है। मामले में पीड़ित शिवम् वासी राम नगर गली नंबर 6 ने बताया, मंगलवार सुबह अपने घर से बैंक की तरफ ऑटो में जा रहे थे। जैसे ही वे चिल्ड्रन स्कूल के मोड़ के पास पहुंचे, उन्होंने ऑटो से उतरकर पैदल जाना शुरू किया। तभी पीछे से एक युवक ने एक्टिवा पर आकर उनका आईफोन-13 मोबाइल छीन लिया और तेज़ी से फरार हो गया। शिवम् ने तुरंत घटना की सूचना पास के जमालपुर थाना में दी।


