लुधियाना| लगातार बदल रहे मौसम और दिन में निकल रही धूप के कारण दिन का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा टेंपरेचर दिन का चल रहा है। वहीं रात का टेंपरेचर 1.3 डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 62% और शाम के समय 43% दर्ज किया गया। बढ़ते हुए तापमान से अगले चार पांच दिनों तक राहत नहीं मिलेगी। अगले तीन दिन तापमान 35 डिग्री तक जाने की संभावना है। वहीं रात को भी 18 डिग्री तक टेंपरेचर जा सकता है।


