दोरनापाल | सुकमा जिले के पुलमपाड़ में सीआरपीएफ की 223वीं बटालियन ने सिविक एक्शन प्रोग्राम और मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पुलमपाड़, चिमली और सरपनगुड़ा गांव के 500 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को आवश्यक सामान वितरित किया गया, जैसे किसानों को खेती के औजार, बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी-पेन और युवाओं को खेल सामग्री दी गई। इसके अलावा, मेडिकल कैंप में ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें दवाएं दी गई। इस कार्यक्रम में सीआरपीएफ के कमांडेंट नवीन कुमार, मेडिकल अफसर डॉ. संतोष कुमार गुरूचिट्टी, सहायक कमांडेंट सुशील कुमार आदि थे।


