कलेक्टर ने दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन

भास्कर न्यूज | नारायणपुर कलेक्टोरेट में साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे कलेक्टर को बताईं। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं के तत्काल निराकरण का आश्वासन दिया। मटावंड के ग्रामीणों ने शाला भवन निर्माण व हैंडपंप खनन की मांग की। वहीं जल जीवन मिशन में प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर के रूप में लोकेंद्र शिव की नियुक्ति रद्द करने की मांग भी की गई। ओरछा के पूर्व जपं उपाध्यक्ष उमेश कर्मा ने हैंडपंप खनन की राशि का भुगतान करने, निषाद समाज के जिलाध्यक्ष ने शौचालय निर्माण की मंजूरी, एहनार के मसियाराम व अहिल्या ने नल खराब होने और बिजली आपूर्ति की शिकायत की। इसके अलावा अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी शिकायत कलेक्टर को बताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *