रांची | रांची यूनिवर्सिटी में मल्टी जीम और डिस्पेंसरी में इंचार्ज पद पर मंगलवार को नियुक्ति कर दी गई है। मल्टी जिम का प्रभार डॉ. विनोद कुमार महतो को दिया गया है। डॉ. विनोद पीजी मैथ विभाग में शिक्षक हैं। वहीं डिस्पेंसरी के इंचार्ज पद पर डॉ. बीके सिन्हा को नियुक्त किया गया है। डॉ सिन्हा पीजी बॉटनी विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया कि आने वाले दिनों में डिस्पेंसरी में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। ब्लड जांच, शुगर समेत अन्य जांच की सुविधा रहेगी। वहीं डिस्पेंसरी में महिला चिकित्सक की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी।


