चिरंजीवी स्कूल के बच्चों ने देखा कैसे छपता है दैनिक भास्कर अखबार

रांची | चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल के कक्षा 9 तथा 11 के बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत दैनिक भास्कर अखबार के प्लांट में जाकर अखबार छपने की सभी प्रक्रियाओं को जाना तथा समझा। चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल कांके के होचर में सीनियर सेकेंडरी सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूल है, जहां बच्चों को किताबी ज्ञान के अतिरिक्त व्यवहारिक ज्ञान द्वारा शिक्षा देने पर बल दिया जाता है। विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. माया कुमार तथा प्राचार्या श्वेता त्रिपाठी हमेशा से बच्चों को व्यवहारिक रूप से शिक्षा देने के लिए प्रेरित करती हैं। जिससे हर एक बच्चे को प्रत्यक्ष रूप से गतिविधियों को देखकर सीखने का अवसर प्राप्त हो। बच्चों ने अखबार के जन-जन तक पहुंचने के पीछे होने वाली विभिन्न प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा तथा अनेक विस्तृत जानकारियां प्राप्त कीं। बच्चों ने वहां पर ऑटोमेटिक मशीन तथा उन्हें संचालित होने की प्रक्रियाओं को ध्यान से देखा तथा समझा। समाचार पत्र के कागज, उसकी कटिंग, छपाई की प्रक्रिया, एडिटिंग की प्रक्रिया, अखबार के पेज की सेटिंग, उनकी फोल्डिंग और छापने के बाद वितरण की सभी जानकारी बच्चों ने प्राप्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *