रातू रोड दुर्गा मंदिर के पास पाइप लाइन बिछाने व रोड बनाने को लेकर हुआ विवाद

रांची | मंगलवार को रातू रोड दुर्गा मंदिर के पास सड़क बना रही कंपनी व पाइप लाइन बिछाने के लिए गए जुडको के कर्मियों में विवाद हो गया। विवाद इस बात को लेकर हुआ कि जुडको के कर्मियों ने कहा- पहले पाइप लाइन बिछाने दिया जाए, उसके बाद सड़क का काम किया जाए। लेकिन रोड बना रही कंपनी का कहना था कि सड़क पहले बनेगी उसके बाद पाइप लाइन बिछेगी। विवाद की वजह से वहां काम करने वाले मजदूर व कर्मी काफी देर तक काम छोड़ कर बैठे रह गए। इस दौरान पता चला कि पानी की मुख्य पाइप लाइन से पानी का अवैध कनेक्शन भी कुछ घरों ने लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *