भास्कर न्यूज | अमृतसर नगर निगम का स्ट्रे डॉग्स से निपटने का हर प्लान फेल हुआ है। निगम ने 7 साल पहले स्ट्रे डॉग्स की स्टरलाइजेशन-वैक्सीनेशन तो घरों में रखने पर 200 रुपए में लाइसेंस देने का प्लान तैयार किया था जो सिरे नहीं चढ़ पाया। वहीं 2017 में डॉग्स का सर्वे कराने पर गिनती 18 हजार तक थी मगर इसके बाद सर्वे नहीं कराया गया है। वहीं 2018 तक करीब 24 हजार डॉग्स का स्टरलाइजेशन-वैक्सीनेशन हुआ था। वहीं अब नए हाउस का गठन होने के बाद 29 मार्च को होने जा रही मीटिंग में पांचों हलका में 5-5 हजार डॉग्स की क्षमता वाले शैल्टर बनाने के लिए प्रस्ताव रखने का प्लान तैयार किया जा चुका है। अगस्त 2023 में 20 हजार डॉग्स के वैक्सीनेट करने का टेंडर लगा था, 17 माह में 15 हजार तक का टारगेट पूरा कर लिया गया है। बचे 5 महीने में 5 हजार डॉग्स का स्टरलाइजेशन करना बाकी है।


