अमृतसर | सुखबीर बादल पर गोली चलाने वाले आरोपी नारायण सिंह चौड़ा को मंगलवार को जमानत मिल गई। चौड़ा के वकील ने बताया कि उसे सीनियर सिटीजन होने के चलते आज जज ने उन्हें जमानत दे दी है। 70 साल के चौड़ा के खिलाफ धारा 109 (हत्या की कोशिश) और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। उसे 1 लाख रुपये का बॉन्ड और एक लाख रुपये का मुचलका राशि भरने के आदेश दिए गए हैं। कोर्ट ने कई शर्ते लगाई हैं। वह गवाहों को प्रभावित नहीं करेगा, बिना अनुमित के देश नहीं छोड़ेगा। सुनवाई पर उसे कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।


