लुधियाना| मास्टर आशीष ने ब्राह्मणों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की, जिसमें ब्रह्माजी की भक्ति और आगामी 27 अप्रैल को होने वाले अखंड महायज्ञ की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से पंडित दुर्गानाथ शास्त्री ने ब्रह्माजी को सत्तोगुणप्रधान भगवान बताते हुए कहा कि मास्टर आशीष ने जो ब्रह्माजी की भक्ति की लहर शुरू की है, उसे वे देशभर में फैलाएंगे। पंडित ने यह भी कहा कि आगामी महायज्ञ में सभी ब्राह्मण पूरी श्रद्धा और शुद्ध भाव से मास्टर आशीष के मार्गदर्शन में यज्ञ करेंगे और संपूर्ण सनातन धर्म का प्रचार करेंगे।


